युवाओं के भविष्य और राजहरा के अस्तित्व के लिए पायलट प्लांट को जल्द शुरू करना जरुरी: जन विकास कल्याण समिति


दल्ली राजहरा। लौह अयस्क नगरी दल्ली राजहरा में बीएसपी के प्रस्तावित 6 लाख मिट्रिक टन के पायलट प्लांट को जल्द शुरू करने जन विकास कल्याण समिति के द्वारा आईओसी राजहरा सीजीएम श्री गहरवार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में जनविकास कल्याण समिति द्वारा बताया गया है कि राजहरा के भविष्य एवं राजहरा तथा सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं के रोजगार हेतु 12 जून को पायलट प्लांट के हस्तांतरण के खिलाफ सांकेतिक विरोध प्रदर्शन करते हुए मशाल रैली निकाली गई थी।आंदोलन मकसद था रोजगार की कमी से घटती आबादी और पलायन रोकने का, युवाओं तथा राजहरा के भविष्य को बचाने का। ज्ञात हो कि आंदोलन में व्यापारी संघ के अध्यक्ष गोविंद वाधवानी एवं परिवहन संघ ने भी अपना संपूर्ण समर्थन दिया था।
अब आंदोलन करने वाले जन विकास कल्याण समिति द्वारा जल्द से जल्द इस पायलट प्लांट को राजहरा में सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए सभी के हित में अतिशीघ्र शुरू करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया है।

प्लांट को जल्द शुरु करना जरूरी: विशाल
युवा सामाजिक कार्यकर्ता विशाल मोटवानी ने कहा है कि राजहरा एवं आसपास के क्षेत्रों में रोजगार न होने से लगातार लोग पलायन करने को मजबूर हैं। इसका बड़ा कारण है शासन से प्राप्त हर योजना और रोजगार के माध्यम को अधिकारियों द्वारा हस्तांतरण न करना। अब इस 6 लाख मीट्रिक टन के पायलट प्लांट से राजहरा एवं आसपास के गांवों के लोगों को रोजगार मिलना है जिससे उनका तथा राजहरा का विकास होगा और पलायन रुकेगा। सभी के हित हेतु जल्द प्लांट शुरू करना ही सही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *