टाऊन हॉल में आज “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” का आयोजन


जगदलपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में 12 साल विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर चल रहे कार्यक्रमों की समीक्षा करने व आगामी कार्यक्रम को गति देने के उद्देश्य से आज शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में बैठक आहूत की गयी। बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने विशेष जनसंपर्क अभियान की रुपरेखा पर प्रकाश डाला। इसी तारतम्य में शनिवार को स्थानीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हॉल में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प सम्मेलन तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गयी।

भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि विशेष जनसंपर्क अभियान में भाजपा के जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी व कार्यकर्ता अधिक से अधिक घरों में पहुंच कर जनसंपर्क करेंगे और गणमान्य जनों से सीधे संवाद करते हुये केन्द्र व राज्य सरकार के कार्य व जनकल्याणकारी योजनाओं पर आत्मीय चर्चा करेंगे। श्री पाण्डेय ने कहा कि कल शनिवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाऊन हॉल में सुबह 11 बजे विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष श्री पाण्डेय ने उपरोक्त कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता व उपस्थिति सुनिश्चित करने की अपील कार्यकर्ताओं से की।
बैठक में प्रमुख रूप से महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेमसिंह देवांगन, जिला उपाध्यक्ष आर्येंद्र सिंह आर्य, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीसराम बेसरा, योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, सफीरा साहू प्रकाश झा, अविनाश श्रीवास्तव, माहेश्वरी ठाकुर, योगेश सिंह ठाकुर,नीलाम्बर सेठिया, संतोष बघेल, विनय सोना, अजीज खान, सुरेश गुप्ता,बी जयराम, गोविंद ईनाणी, केतन महानंदी आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *