शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा नेतानार में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त बहनों को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भेंट की सिलाई मशीनें



जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर के ग्राम नेतानार के शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा में आज सिलाई मशीन प्रशिक्षण में प्रशिक्षण प्राप्त 20 प्रशिक्षित बहनों को सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र का वितरण भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव द्वारा किया गया। बीते 18 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा नेतानार में शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा में सिलाई प्रशिक्षण, इमली प्रसंस्करण इकाई, बस्तर डेकी राइस ईकाई का शुभारंभ किया गया था।


आज सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण कर चुकी में 20 महिलाओं को सेवा डेरा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सिलाई मशीन व प्रमाण पत्र वितरित किए। सिलाई मशीन प्रशिक्षण में शामिल 20 बहनों को प्रशिक्षण शुभारंभ पर श्री देव ने शुभकामनाएं दी।‌ सेवा डेरा में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने कहा कि महिला सशक्तिकरण और माता बहनों को आत्मनिर्भर बनाने, उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में मोदी सरकार और साय सरकार जमीनी स्तर पर ठोस कार्य कर रही हैं। ग्राम नेतानार में 18 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में शहीद वीर गुण्डाधुर सेवा डेरा का विधिवत शुभारंभ किया गया था । सेवा डेरा में हमारे क्षेत्र के माता बहन को सिलाई प्रशिक्षण, इमली प्रसंस्करण इकाई एवं बस्तर डेकी राइस ईकाई से जोड़कर आत्मनिर्भर व रोजगार सुनिश्चित करने का कार्य शुरू किया गया है।सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर 20 बहनें अपने अपने गांव में जाकर अपने घरों में सिलाई मशीन से सिलाई कर आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनेगीं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सोच है कि हमारे बस्तर व प्रदेश के गांवों की बहन बेटियां आत्मनिर्भर बनें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों, गरीबों, युवाओं एवं महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। हमारे जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र के नानगुर मंडल के विभिन्न गांवों की माता बहने आज सेवा डेरा में सिलाई एवं अन्य विधाओं में प्रशिक्षण प्राप्त कर सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। किरण देव ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है। महिला आत्मनिर्भर होगी तभी क्षेत्र का विकास होगा। सेवा डेरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर हमारी बहनें रोजगार सृजन के तहत अपने अपने क्षेत्रों में जाकर सिलाई मशीन से सिलाई कर अपनी आय के स्त्रोत में वृद्धि करेंगी। श्री देव ने कहा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही सिलाई मशीन प्रशिक्षण में आज नये 20 महिला बहनों को आज से प्रशिक्षण दिया जाएगा। शहीद वीर गुंडाधुर सेवा डेरा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने सर्वप्रथम सेवा डेरा में इमली प्रोसेसिंग ईकाई, बस्तर डेकी राइस ईकाई व सिलाई मशीन प्रशिक्षण महिला बहनों से मुलाकात कर उनसे चर्चा कर की। वहीं सेवा डेरा में सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त दशमती नाग ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सेवा डेरा में सिलाई मशीन प्रशिक्षण प्राप्त कर हम आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं। अब हम घर पर सिलाई कर आय अर्जित कर सकेंगी। श्रीमती नाग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष पदलाम नाग, उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम कश्यप, जनपद सदस्य रामा नाग, संरपंच हीरादई नाग, लखीधर बघेल, चंद्रकांत सेठिया, सतीश सेठिया, प्रकाश नागे, मानसाय, सीईओ अमित भाटिया व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *