भाजपा की बस्तर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित
जगदलपुर।
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में चरणबद्ध रूप से आगे बढ़ रही है। भाजपा जिला कार्यालय में आज शुक्रवार को बस्तर विधानसभा स्तरीय बैठक आयोजित हुई, जिसमें एक-एक बूथ को सशक्त बनाने, बूथ कमेटी और प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय करने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गयी और ज़मीनी स्तर पर जनता से जुड़ाव बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में बस्तर विधानसभा क्षेत्र में आने वाले चारों मण्डल बकावण्ड, सरगीपाल, करपावण्ड व बस्तर के प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री एवं शक्ति केन्द्र के सभी प्रभारियों को बुलाया गया था।
बैठक में बस्तर विधानसभा के नवनियुक्त प्रभारी श्रीनिवास राव मद्दी, सहप्रभारी श्रीनिवास मिश्रा व भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने संबोधन दिया और जीत का लक्ष्य साधकर सर्वप्रथम बूथ को मज़बूत बनाने कहा। कार्यकर्ताओं से सतत संपर्क और संवाद स्थापित करने सहित विविध बिन्दुओं पर चर्चा कर मार्गदर्शन दिया।
महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक डा सुभाऊ कश्यप, जिला महामंत्री रजनीश पाणिग्रही,परीस राम बेसरा, रोहित त्रिवेदी, खीतेश मौर्य, तरूण पाण्डेय, पुरूषोत्तम जोशी, सुखदेव मण्डावी, पीताम्बर कश्यप, विषम ठाकुर, रणवीर सिंह ठाकुर, अनिल बिसाई, दामोदर बघेल, हेमराज कश्यप,चमरूराम यादव आदि मौजूद रहे।
