गरीब कन्याओं को मिलने वाली लाभ, सरकारी टारगेट की भेंट चढ़ रही, विभागीय मंत्री समेत कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार में संलिप्त – महेश गागड़ा

बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सरकारी कर्मचारी का विवाह करवाने जैसे कई अनियमितता सामने आई जिसे लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश गागड़ा ने सरकार पर टारगेट पूरा करने के नाम पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने बयान दिया है कि जिस तरह से टारगेट पूरा करने के लिए शासन-प्रशासन भ्रष्टाचार का सहारा ले रही है यह कृत्य निंदनीय है। दंतेवाड़ा जिले में जिस तरीके से मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत होने वाले कार्यक्रम में सरकार अपनी टारगेट पूरा करने के लिए पहले से ही विवाहित सरकारी कर्मचारियों को विवाह करवा रही है। ऐसे कृत्य से जिन गरीब कन्याओं को लाभ मिलना था वो सरकारी टारगेट के चलते वंचित हो रहे हैं।

वहीं पूर्व मंत्री गागड़ा ने विभागीय मंत्री अनिला भेड़िया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिस तरीके से मंत्री अपने बयान में कहा है सरकारी टारगेट पूरा करने के लिए किसी का भी विवाह करवाया जाएगा ऐसे बयान भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली है, साथ ही ऐसी योजना जिनके लिए बनी है उनके साथ छलावा है। भूपेश सरकार भ्रष्टाचार के मामले में किसी भी क्षेत्र को नही छोड़ रही है,दंतेवाड़ा जिले में हुआ कृत्य पर सरकार जांच कराए और कार्यवाही करें। योजना का लाभ संबंधित लोगों को मिले सरकार इसकी चिंता करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *