प्रति गड्डी पत्ता आठ रुपये की दर से खरीदे सरकार और तेंदूपत्ता खरीदी प्रक्रिया में स्थानीय बेरोजगारों को दे मौका – कमलेश झाड़ी

बीजापुर :- सीपीआई जिला इकाई द्वारा जिला सचिव कमलेश झाड़ी के नेतृत्व में तेंदूपत्ता से सम्बंधित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कहा कि तेंदूपत्ता प्रति गड्डी 8 रुपये की दर से सरकार खरीदी करे वहीं इस प्रक्रिया में स्थानीय बेरोजगारों को महत्व दे ।

सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा है कि बुधवार 29 मार्च को तेंदूपत्ता के दर और खरीदी प्रक्रिया में स्थानीयों को मौका देने जैसे 7 सूत्रीय मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया है । सीपीआई का कहना है कि तेंदूपत्ता बस्तर के आदिवासियों की जीवनदायनी श्रोत और आय का मुख्य साधन है । आदिवासी अपना खून तपा कर तेंदूपत्ते का संग्रहन तो करते हैं मगर उसके एवज में गरीब आदिवासियों को नाम मात्र का पैसा देकर उनका शोषण किया जाता है । पिछले तीन वर्षों से बोनस नही मिलने से संग्रहको में काफी निराशा है, इसमें सरकार का भी बराबर हांथ है । कमलेश झाड़ी ने आगे कहा कि पत्ता खरीदी, चेकर गिरदावरी, उलटाई पलटाई, ढुलाई जैसे सारे कार्य स्थानीय बेरोजगारों के माध्यम से ही कराए जाने चाहिए । बाहर के ठेकेदारों और मजदुरो को इस काम से पृथक ही रखा जाना चाहिए । अंत मे कमलेश ने कहा कि यदि हमारी सात सूत्रीय मांगों पर सरकार अमल नही करती है तो आने वाले समय मे उग्र आंदोलन किया जायेगा, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *