आदिवासी दिवस की तैयारी में जुटा बकावंड ब्लॉक आदिवासी समाज
बकावंड। ग्राम करपावंड में बकावंड ब्लॉक आदिवासी समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा की गई। इस बैठक में बस्तर अंचल के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में समाज के प्रमुख, युवा साथी एवं महिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी कार्यकाल के लिए बकावंड ब्लॉक आदिवासी समाज के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को समाज की एकता, संस्कृति के संरक्षण और शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। 9 अगस्त को मनाए जाने वाले विश्व आदिवासी दिवस को बकावंड ब्लॉक में ऐतिहासिक और भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर ब्लॉक स्तर पर विशाल रैली, पारंपरिक नृत्य, भतरी भाषा, गोंडी भाषा संगोष्ठी और जल, जंगल, जमीन के अधिकारों पर जनजागृति कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर समितियां गठित की गईं।बैठक में आदिवासी समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, वन अधिकार पट्टे एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि संविधान प्रदत्त अधिकारों की रक्षा और युवा पीढ़ी को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ना ही समाज की वास्तविक उन्नति है। नशा मुक्ति और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर भी संकल्प लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और अस्मिता को बचाए रखना हमारी प्राथमिकता है। एकता के साथ हम अपने हक और अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे। अंत में सभी उपस्थितजनों ने समाज की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ये हैं नए पदाधिकारी
नवनियुक्त बकावंड ब्लाक अध्यक्ष शिवशंकर कश्यप, उपाध्यक्ष त्रिलोचन नागेश, वनवासी कश्यप, अमरदेव भारती, मंगल कश्यप, लखीराम कश्यप, लखमूराम नेताम, मदन गोयल, धनेश्वर बघेल, बलदेव कश्यप, सचिव गौतम कुमार नाग, कोषाध्यक्ष अर्जुन नाग, सह कोषाध्यक्ष दशोराम बघेल, संरक्षक हरिचंद्र नाग, दयनाथ कश्यप, सलाहकार नवीन बघेल, धिरनाथ बघेल मीडिया प्रभारी नीलम कुमार कश्यप, प्रवक्ता सोनसाय कश्यप, धनुर्जय कश्यप, एवं युवा प्रभाग अध्यक्ष देवराज नेताम उपाध्यक्ष विनोद बघेल, मुरलीधर नेताम, मनधर नेताम, बबलू कश्यप, गंगाराम भारती, पारेश्वर कश्यप, जोगेंद्र बघेल, सचिव लखीचंद्र नेताम, सह सचिव पंचकोड़ी नेताम, कोषाध्यक्ष दयालु कश्यप सह कोषाध्यक्ष डंकेश्वर नाग मीडिया प्रभारी तुलाराम नाग सह प्रभारी रामू मौर्य, आनंद बघेल प्रवक्ता रूपसिंह बघेल, हिर्देश्वर भारती एवं सदस्यों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन समाज के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
