डोंगरगांव//- छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर के नवगठित अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के “प्रदेश महामंत्री” शंकर साहू के नेतृत्व मे डॉ. नीरेन्द्र साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ रायपुर का “अभिनंदन-आभार कार्यक्रम” विश्राम गृह- डोंगरगांव, जिला-राजनांदगांव मे रखा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि- डॉ. नीरेन्द्र साहू ने सर्वप्रथम शंकर साहू को कर्मचारी-अधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री के नवीन दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं प्रदान किया व कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के कार्यक्रम, क्रियान्वयन, कार्यशाला, कर्तव्यनिष्ठा पर विस्तार से चर्चा किया व समाज के सभी सदस्यों से समयदान का अपील किया।
कर्मचारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री- शंकर साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हैं कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष- डॉक्टर नीरेंद्र साहू जी के द्वारा जो महती जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है उसके लिए अभिनंदन व धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि मैं अपने पद की गरिमा के अनुरूप समाज के कार्यों को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाऊंगा। मेरा मुख्य उद्देश्य साहू समाज को शिक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण, आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की मदद करने के अपने मूल आदर्शों के साथ आगे बढ़ाने हेतु निरंतर कार्य करता रहूंगा। हम सब एकजुट होकर प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन मे संगठन के मजबूती, समाज के विकास व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने हेतु प्रदेश अध्यक्ष- डॉ. नीरेंद्र साहू को आश्वस्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष का अभिनंदन, स्वागत व आभार कार्यक्रम में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिला, राजनांदगांव जिला, बालोद जिला व दुर्ग जिला के साहू समाज के साथीगण प्रमुख रूप से नूतन साहू जिला संयोजक युवा प्रकोष्ठ, भजन साहू, रमेश कुमार साहू, परमेश्वर साहू, नरेंद्र साहू, नागेश साहू, द्वारिका साहू, ईश्वर साहू, प्रेमकिशन साहू, नरेश साहू, मितेन्द्र कुमार बघेल, संतोष कुमार आदि साथीगण उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन- महेश्वर साहू पूर्व जिला उपाध्यक्ष जिला साहू राजनांदगांव व आभार प्रदर्शन रमेश कुमार साहू ने किया ।
