बेजुबान स्वानों की क्रूर हत्यास्ट्रे सेफ फाउंडेशन ने किया हस्तक्षेप, पुलिस को किया शिकायत

जगदलपुर. धरमपुरा महावीर नगर के पास स्थित अटल आवास के पास शनिवार को कुछ युवक कुत्तों को धारदार हथियार से मड़ौदा-दौड़ा कर मार रहे थे. घटना के बाद मौके पर पहुंची. मामले में आरोपी जय शेट्टी व रोहन शेट्टी के विरुद्ध थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज करवाई गई है संस्था ने बेजुबान जीवन पर कुर्ता करने वाले दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है.
स्ट्रे सेफ़ फाउंडेशन को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लोगों के द्वारा कुत्तों को बेरहमी से धारदार हथियार से मारा जा रहा है। सूचना प्राप्त होने के बाद तुरंत संस्था के सदस्यों द्वारा धरमपुरा, महावीर नगर के पास स्थित अटल आवास घटना स्थल पहुंच कर जानकारी प्राप्त की गई. जिसमें दो व्यक्तियों रोहन शेट्टी और जय शेट्टी की पहचान की गई. उनके व साथियों के द्वारा कुत्तों को धारदार हथियार भाले से घायल होने तक दौड़ा दौड़ा कर मारने तथा घायल अवस्था में चाकू मार मार कर जान से मार देना ज्ञात हुआ। उक्त घटना की शिकायत ले टीम थाने पहुंची. आवेदन के माध्यम से पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत शिकायत दर्ज करवाए, तथा जांच के पश्चात प्राथमिकी दर्ज कर कठोर से कठोर कारवाही की मांग की गई. थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. इस दौरान संस्था के प्रमुख लुप्तेश जगत समेत अभिषेक अवस्थी, माधुरी गुप्ता, ऋतु नाग, मानसी गुप्ता, पूजा सिंग, पूनम पांडे, तनुल गुप्ता, ऋचा गौरखेड़े, सुनीता सोरी, नूरी, शैलेन्द्र शाह तथा अभिषेक मिश्रा आदि मौजूद रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *