शौंडिक समाज के कांवड़िये चले शिवधाम
जगदलपुर। बस्तर संभाग शौंडिक समाज द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास के तीसरे सोमवार 17 अगस्त को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है।कांवड़िए सुबह 9 बजे महादेव घाट से जल लेकर शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए धरमपुरा कंगोली स्थित सिद्धेश्वर गणपति शिवालय में जलाभिषेक करने पहुंचे। महादेव घाट से कांवड़िये जल लेकर शहर के गुजरेगी, चिकलीकर चौक, स्टेट बैंक चौक, मेन रोड, गोलबाजार, दंतेश्वरी मंदिर, हनुमान मंदिर, संजय बाजार, कांग्रेस भवन, अनुपमा चौक, सांई मंदिर, एलआईसी कार्यालय होते हुए कंगोली स्थित शिवालय पहुंचे कांवड़ियों ने वहां शिवलिंग का जलाभिषेक कर भगवान महादेव का आशीर्वाद लिया। कांवड़ यात्रा में बस्तर संभाग सहित ओड़िशा से भी समाज के लोग शामिल हुए।
