ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी के द्वारा महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती व आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा

जगदलपुर/भानपुरी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष धनुर्जय नेताम की अगुवाई एंव पूर्व विधायक चंदन कश्यप की उपस्थिति में आयोजित मासिक बैठक रखा गया जिसमें बिजली बील के दाम बढ़ोती व स्मार्ट मीटर के नाम पर लूट को ग्राम स्तर में जाकर घर-घर फार्म भरने हेतु ब्लॉक कांग्रेस की बनी रणनीति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानपुरी की मासिक बैठक ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम की अध्यक्षता में एवं पूर्व विधायक चंदन कश्यप की उपस्थिति में विशेष बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी की गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया।संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता के साथ कार्य करने तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। साथ ही बिजली बिल बढ़ोत्तरी, स्मार्ट मीटर व 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन चलाने की रणनीति पर चर्चा की गई।पूर्व विधायक चंदन कश्यप ने कहा कि कांग्रेस का संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और सक्रिय भागीदारी से मजबूत होता है। आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ पूरी जिम्मेदारी से कार्य करें और जनता के बीच कांग्रेस की विचारधारा एवं जनहित के मुद्दों को मजबूती से रखें।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों एवं क्षेत्र में कांग्रेस की सक्रियता बढ़ाने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बिजली बिलों में बढ़ोतरी, घरों में लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर तथा कांग्रेस सरकार के समय लागू 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को पुनः बहाल करने की मांग को लेकर आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन चलाने की रणनीति पर चर्चा की गई।भाजपा सरकार के कार्यकाल में बिजली उपभोक्ताओं पर लगातार आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। बिजली बिलों में बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर आम उपभोक्ताओं में असंतोष है।कांग्रेस सरकार के समय 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना से प्रदेश के लाखों परिवारों को राहत मिलती थी। इस योजना को पुनः बहाल किया जाना चाहिए।बिजली की बढ़ती दरों और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस आगामी दिनों में व्यापक जनांदोलन करेगी।कांग्रेस पार्टी जनता की समस्याओं को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।ब्लॉक अध्यक्ष धनुर्जय नेताम ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा आम जनता के हितों और अधिकारों की आवाज बुलंद करती रही है। वर्तमान परिस्थितियों में संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटने और संगठन के प्रत्येक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।इस दौरान जिला उपाध्यक्ष जीतेन्द्र जैन, ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष निलय कश्यप, महामंत्री जीवन सेठिया,ब्लॉक उपाध्यक्ष अभिषेक बाजपेयी,अनिल बघेल महामंत्री युवा कांग्रेस, धर्मा पाढ़ी ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस,बबलू बघेल आदिवासी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,मनोज नायक,सत्यकांत कश्यप,फरसु बघेल, मोसु बघेल, डमरू मौर्य,वरिष्ठ कांग्रेसी महेंद्र पाढ़ी, दया बघेल, कृष्णा कश्यप,सुकदेव कश्यप,पूनऊ कश्यप, यशवंत मौर्य युवा कांग्रेसी,जेठू कोर्राम,बलराम, मयूर नायक,एंव ब्लॉक समस्त पदाधिकारी कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *