व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने अपनी समस्या कों लेकर माँ दंतेश्वरी के चरणों मे लगाई अर्जी, डीओ एवं कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जगदलपुर। नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ के आह्वान पर प्रदेशभर के व्यावसायिक प्रशिक्षकों ने आज डीओ एवं कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर अपनी लंबित समस्याओं एवं मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से 1,029 व्यावसायिक प्रशिक्षकों के मई-जून माह के लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान, PAB 2025-26 में स्वीकृत ₹1,000 प्रतिमाह की मानदेय वृद्धि की लंबित ₹12,000 वार्षिक राशि का भुगतान तथा आगामी अनुपूरक बजट में आवश्यक राशि का प्रावधान करने की मांग रखी गई। इसके साथ ही सेवा सुरक्षा एवं व्यावसायिक शिक्षा व्यवस्था में स्थायी नीति बनाने की मांग भी की गई।
प्रदेश अध्यक्ष भूपेश साहू ने कहा, “व्यावसायिक प्रशिक्षक वर्षों से पूरी निष्ठा से सेवाएं दे रहे हैं। हमारा लंबित मानदेय और स्वीकृत इंक्रीमेंट की राशि तत्काल जारी की जानी चाहिए।”
जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा, “सरकार द्वारा स्वीकृत राशि का लाभ प्रशिक्षकों को मिलना उनका अधिकार है। अनुपूरक बजट में राशि का प्रावधान कर शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए।”
संघ ने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक प्रशिक्षकों की मांगों के समाधान तक संगठन लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करता रहेगा। इस अवसर पर उपाध्यक्ष खगेंद्र पाढी, डीकेश साहू नेत्रकात आचार्य हितेश कुमार,रितेश चंद्रा मनी शंकर विजय अहलूवालीया पवन साहू पूजा वैष्णव शकुंतला नीता साव ईश्वरी नमिता साहू उपस्थित रहें
नवीन व्यावसायिक प्रशिक्षक कल्याण संघ, छत्तीसगढ़
