पुरोबी वर्मा ने मनाया मोदी का जन्मदिन


दल्ली राजहरा भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की प्रदेश सह संयोजक, वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुरोबी वर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया। पुरोबी वर्मा ने भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री
ममता पटेल, अनुसूचित जनजाति महिला मोर्चा की जिला मंत्री गीता मरकाम, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल मंत्री
मंजीत कौर एवं अन्य नेत्रियों के साथ श्रमिक बस्तियों में जाकर मिट्टी के दीये वितरित किए और लोगों से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हर घर में दीपक जलाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी को आशीर्वाद देने का आग्रह किया। भाजपा नेत्री पुरोबी वर्मा ने कहा कि देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी, राष्ट्रशिल्पी जननायक नरेंद्र मोदी जी और छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह का जन्मदिन 17 सितंबर को एकसाथ है। यह बड़ा दैवयोग है। श्रीमती वर्मा ने कहा कि मोदीजी ने हमारे देश भारत को नई ऊंचाई पर पहुंचा दिया है।. पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *