ब्रेकिंग – कोलावल से 2 KM आगे राताखंडी में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार 1 की मौत, 2 गंभीर
बकावंड
थाना क्षेत्र करपावंड
कोलावल से लगभग 2 किलोमीटर आगे राताखंडी के पास आज शाम कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।
बाइक पर थे 3 सवार, एक की मौत
जानकारी के अनुसार बाइक पर तीन युवक सवार थे, जो कोसागुंडा पुजारीगुड़ा के बताए जा रहे हैं। कार और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद घायलों को बाइक सवारों ने ही उसी कार में डालकर बकावंड अस्पताल पहुंचाया। टक्कर में कार के गेट पर भी जोरदार डेंट आया है।
करपावंड पुलिस मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही करपावंड पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। मृतक के शव को पीएम के लिए बकावंड भेजा गया है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि बाइक पर तीन सवारी और तेज रफ्तार हादसे की वजह हो सकती है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, कोसागुंडा-पुजारीगुड़ा में संपर्क किया जा रहा है।
