किरण देव स्वस्थ, कल लौटेंगे रायपुर


जगदलपुर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण देव कल 23 सितंबर को दिल्ली से रायपुर आएंगे। विदित हो कि मध्यप्रदेश में छतरपुर के पास एक दुर्घटना में वे घायल हो गए थे। इस कारण उन्हें महीनों अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। अब वह पूर्ण स्वस्थ होकर रायपुर अपने निवास देवेंद्र नगर लौट रहे हैं। बीजेपी नेताओं ने बताया कि श्री देव अब पहले की तरह ही पार्टी के कार्यों में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *