उफनती नदी पार कर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे विधायक लखेश्वर बघेल



जगदलपुर। बस्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम छोर की ग्राम पंचयात भैंसगांव में लगातार बारिश से बने बाढ़ के हालात के बीच छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष एवं बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के बीच पहुंचे।


उफनती नदी के को पार कर गांव पहुंचे विधायक श्री बघेल ने गली-गली जाकर प्रभावित परिवारों का हाल जाना और भोजन, राशन, आवागमन सहित जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली इस दौरान ग्रामीणों ने राशन नहीं मिलने की समस्या उनके सामने रखी।ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री बघेल ने तत्काल संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और पुजारीपारा, मांझीपारा एवं मनापारा में राशन सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बाढ़ जैसी आपदा की घड़ी में किसी भी परिवार को भोजन और राशन के लिए परेशान नहीं होना चाहिए।विधायक श्री बघेल ने प्रशासन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और जरूरतमंद परिवारों तक तत्काल राहत पहुंचाने को कहा। श्री बघेल ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बस्तर के बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ खड़े रहना और उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान कराना ही मेरी प्राथमिकता है। इस दौरान मानसिंह कवासी, बैद्यनाथ मौर्य, चैतराम कश्यप, मदन बघेल, सुकुलधर बघेल, सुखचंद, चमरू राम, बुदरू बघेल, राजेश कुमार, जितेंद्र तिवारी, नीतीश कश्यप, जयमन, रमेश, मनधर, भोला, लैखन, फूलदास, रैतु, सोनू, सचिव धनसिंह, सहित ग्रामवासी एवं कार्यकर्त्ता, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *