पार्षद गिलहरे भाजपा में शामिल
अभनपुर। नगर पालिका परिषद अभनपुर के वार्ड क्रमांक 05 के पार्षद आसकरण गिलहरे ने भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
इस अवसर पर भाजपा कार्यालय अभनपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा तथा विशेष अतिथि के रूप में विधायक इंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अभनपुर श्री भरत बैस, महामंत्री सूरज लाल साहू, सभी पार्षद, एल्डरमैन, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंत्री टंकराम वर्मा, विधायक इंद्र कुमार साहू एवं मंडल अध्यक्ष भरत बैस ने पुष्पमाला एवं भाजपा का गमछा पहनाकर आसकरण गिलहरे का भाजपा प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर खेमराज कोसले, शिवनारायण बघेल, किशन शर्मा, वरुण राठी, लौटन गिलहरे, बूढ़ेश्वर साहू, चेतना गुप्ता, वेदप्रकाश ठाकुर, धनेश्वर साहू, पार्षद मीना साहू,
दिलीप अग्रवाल एल्डरमैन गब्बू ध्रुव, पार्षद चंपा लेदेकर, पार्षद खुशवंत सिन्हा, सागर साहू, सागर बारले, गोयल भट्ट, राजा राय, रूपनारायण साहू आदि मौजूद थे।
