बौद्ध समाज ने की बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बढ़ाए हाथ
जगदलपुर। बाढ़ के कारण जगदलपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्र में जलभराव होने के कारण बड़ा नुकसान हुआ है। इस त्रासदी में पीड़ितों की मदद के लिए सर्वसमाज वर्ग, राजनैतिक दल, कर्मचारी वर्ग सभी ने हाथ बढ़ाए। इसी तारतम्य में बौद्ध समाज जगदलपुर ने भी अंदरूनी इलाके के मालगांव, कुरुषपाल, कोरपाल बकावंड क्षेत्रों में भ्रमण कर जरूरतमंदों से चर्चा कर उन्हें कंबल, चादर, मच्छरदानी, साबुन, बिस्किट, चाकलेट आदि का वितरण किया। बस्तर ब्लॉक के अंदरूनी ग्राम भोंड, कारीतराई, भैंसगांव बोदरा आदि के भी पीड़ितों का राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस नेक काम में समाज के अध्यक्ष पीडी मेश्राम, रायपुर से रवींद्र बंसोड़, स्वाति वासनीकर, सुचित्रा रंगारे, कमलेश रामटेके, मनीष गढ़पायले,धर्मेंद्र मेश्राम, सीएल रामटेके, राजेंद्र बौद्ध, राहुल गौरखेड़े, अंकुश मेश्राम, संतोष खापर्डे ने सहयोग किया।
