एनएसएल की सेफ्टी टीमों ने जीते 4 गोल्ड मेडल



जगदलपुर। नगरनार स्टील लिमिटेड की क्वालिटी सर्कल टीमों के सीसीक्यूसी भिलाई कन्वेंशन में 4 गोल्ड मेडल जीतने की दोहरी खुशी वाली खबर आई है।सीसीक्यूसी भिलाई में हाल ही में हुए सेफ्टी सर्कल सेक्शन में एनएसएल की सभी 4 सेफ्टी सर्कल टीमों ने गोल्ड प्राइज़ जीता है और नेशनल लेवल मीट के लिए क्वालिफाई किया है। इस जीत से एनएसएल के खाते में कुल मिलाकर इस साल की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में 9 गोल्ड अवार्ड आ गए हैं। इससे पहले एनएसएल ने सीसीक्यूसी 2026 के समापन पर क्वालिटी सेक्शन में 5 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल जीते थे। इन चारो टीमों को भी नेशनल प्रतियोगिता में अपनी क़िस्मत आज़माने के अवसर मिलेगा। नगरनार स्टील प्लांट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड प्रमोद कुमार ने इस दोहरी खुशी पर कहा है कि इस प्रतिष्ठित इवेंट में सभी 4 सेफ्टी टीमों का गोल्ड जीतना, सुरक्षित काम के माहौल के प्रति एनएसएल की प्रतिबद्धता को दिखाता है और यह एनएसएल की समर्पित और प्रोफेशनल सेफ्टी टीम का एक बेहतरीन सबूत है। गोल्ड मेडल जीतने वाली एनएसएल की सेफ्टी टीमें थीं रॉ मटीरियल हैंडलिंग सिस्टम का प्रतिनिधित्व करने वाली “कवच”, सिंटर प्लांट का प्रतिनिधित्व करने वाली “पहल”, पावर ब्लोइंग स्टेशन के अधिकारियों वाली “ऊर्जा” और स्टील मेल्टिंग शॉप के कर्मचारियों वाली “सुरक्षा”।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *