अब दुबई में जलवे दिखाएगी नगरनार स्टील की टीम ‘मंथन’



जगदलपुर। एनएमडीसी स्टील लिमिटेड के नगरनार स्टील प्लांट की टीम “मंथन” ने सीसीक्यूसी
भिलाई 2026 इवेंट में शानदार प्रदर्शन किया। नगरनार स्टील प्लांट की कोक ओवन बैटरी के अधिकारियों की टीम मंथन को इस इवेंट में बेस्ट टीम चुना गया और उसने गोल्ड अवार्ड तथा टॉप नॉलेज टेस्ट स्कोरर अवार्ड जीता। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर टीम मंथन ने जनवरी 2027 में दुबई में होने वाले ऑफशोर क्वालिटी कन्वेंशन में भी अपनी जगह पक्की कर ली है।
सीसीक्यूसी-2026 में एनएमडीसी स्टील की कुल 6 क्वालिटी सर्कल टीमों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से पांच ने गोल्ड और एक टीम ने सिल्वर मेडल जीता। एनएसएल की 5 गोल्ड जीतने वाली टीमें प्रतिष्ठित 40वें नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स में मुकाबला करने के लिए आधिकारिक तौर पर चुनी गई हैं। यह नेशनल इवेंट इसी साल 26 से 29 दिसंबर तक क्यूसीएफआई भुवनेश्वर चैप्टर द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित किया जाएगा।एनएसएल की टीमों की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि उन्हें स्टील इंडस्ट्री के सभी बड़े नामों सहित कई प्रमुख इंडस्ट्रीज़ से कड़ी टक्कर मिली थी। एनएसएल की टीम मंथन ने जेएसडब्ल्यू, टाटा स्टील, सैल, आर्सेलर मित्तल,निप्पॉन स्टील, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड, नालको, बालको, एनटीपीसी और भेल जैसी भारत की प्रमुख कंपनियों की 220 से ज़्यादा टीमों के साथ मुकाबला करते हुए यह सम्मान हासिल किया।नगरनार स्टील प्लांट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड प्रमोद कुमार ने खुशी ज़ाहिर करते हुए टीम के प्रदर्शन का श्रेय एनएसएल के मज़बूत क्वालिटी कल्चर और वर्कप्लेस की चुनौतियों की पहचान करने, नए समाधान विकसित करने और ऑपरेशनल एक्सीलेंस को मज़बूत करने के प्रति कर्मचारियों के समर्पण’ को दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *