खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में नंदलाल मुडामी ने झोंकी ताकत
दंतेवाड़ा :- खैरागढ़ विधानसभा विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद रिक्त हुए सीट पर उप चुनाव हो रहा है भाजपा से कोमल जंघेल को टिकट दिया गया है, वहीं कांग्रेस ने यशोदा वर्मा को मैदान में उतारा है । कोमल जंघेल के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह समेत तमाम भाजपा के दिग्गजों ने खैरागढ़ उपचुनाव में चुनावी संघर्ष में जुटे रहे, वही दंतेवाड़ा से भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री नंदलाल मुडामी भी खैरागढ़ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा प्रत्याशी कोमल जंगल के समर्थन में अपनी पूरी ताकत के साथ डोर टू डोर पहुंच जनसंपर्क कर रहे हैं | नंदलाल मुडामी ने बताया की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत तमाम कॉंग्रेस के नेता खैरागढ़ में डेरा डाले बैठे हैं लेकिन अपनी निश्चित हार को टाल नहीं पा रहे,
जिला बनाने जैसी लोकलुभावन घोषणा पर भी जनता भूपेश बघेल और कांग्रेस को भाव नहीं दे रही….
पूरे सरकारी अमले को भूपेश बघेल ने चुनाव प्रचार में झोंक दिए हैं फिर भी कांग्रेस के पक्ष में एक पत्ता भी नहीं डोल रहा….
इन सब से हताश-परेशान भूपेश बघेल एवं कांग्रेसी मतदाता को खरीदने चले थे, लेकिन कल बड़ी मात्रा में शराब और एक ट्रक साड़ी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पकड़वा कर भूपेश बघेल और कोंग्रेसियों के इस कुकर्म को भी उजागर कर दिया..!
इस बेहाली पर भूपेश बघेल एवं कोंग्रेसियो को एक ही जवाब है-
काश!आप असम-यूपी में छत्तीसगढ़ का पैसा उड़ाने की बजाय उन पैसों को छत्तीसगढ़ के विकास में लगा देते,तो आज खैरागढ़ में दर-दर ठोकर खाने की नौबत न आती…..
खैरागढ़ आपके लिए सबक होगा कि छतीसगढ़ में काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ सकती..!
खैरागढ़ के जमीनी हालात देखने के बाद ये तय है,
भूपेश सरकार के पतन की शुरुआत खैरागढ़ से ही होगी |
