कलेक्टर कटारा ने किया भोपालपट्टनम ब्लाक भ्रमण, विभिन्न गौठानो मे आजिविकामूलक गतिविधियों का लिया जायजा

बीजापुर :- कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा ने भोपालपटनम ब्लॉक का दौरा कर गौठानो मे आजिविका मूलक गतिविधियों का सुव्यवस्थित संचालन नियमित रूप से करने के निर्देश दिए। वहीं गोरला,गोटईगुड़ा,तिमेड़ एवं भोपालपटनम के शहरी गोठान मे गोठान समिति के सदस्यों से आवश्यक चर्चा की इस दौरान समिति के सदस्यों को विभिन्न गतिविधियों के संचालन संबंधी जानकारी लेते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान करने की बात कही ।नियमित गोबर खरीदी, वर्मी खाद, सुपर कम्पोस्ट का निर्माण, निर्मित खाद के पैकिंग एवं सहकारी समिति में खाद पहुंचाने सहित मल्टीएक्टिविटी के अन्तर्गत कुक्कुट पालन,बकरी पालन, बटेर, कड़कनाथ मुर्गी पालन,मछली पालन,साग सब्जी के उत्पादन,सीमेंट ईट निर्माण, चैनलिंक फेन्सिंग के निर्माण सहित गतिविधियों का सुचारू रूप संचालन कर आय के स्रोत बढ़ाने के लिए व्यापक पहल करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए इस दौरान एसडीएम डाँ हेमेन्द्र भूआर्य सीईओ जनपद पंचायत विजय नारायण तिवारी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
