खुद की सुरक्षा व सामने वाले की सुरक्षा दोनों ही यातायात के लिए अहम



जगदलपुर। कांटीनेंटल सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (सीसीएसएच) में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सीसीएसएच प्रबंधन ने यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के उद्देश्य से 30 बेरीकेड पुलिस विभाग को सौंपे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ट्रेफिक डीएसपी जयराम चेरमाको ने अस्पताल के स्टाफ को सुरक्षित यातायात के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय अपनी सुरक्षा के साथ-साथ सामने वाले की सुरक्षा का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है। हेलमेट और सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा यातायात संकेतों का पालन करने पर जोर देते हुए उन्होंने सभी को सुरक्षित ड्राइविंग करने की शपथ दिलाई।

20 बेरीकेड प्रदान किए गए
प्रबंधन ने कहा कि शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुर्घटनाओं को रोकने में सहयोग देना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसके तहत लोहे के स्टैंड पर फिक्स 20 बेरीकेड प्रदान किए गए हैं। यातायात पुलिस ने कहा है कि इसका उपयोग विभिन्न जगहों पर ट्रेफिक कंट्रोल के लिए किया जाएगा।
इस अवसर पर कांटीनेंटल सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल के जीएम सतीश पी, कल्पतरु साहू, एजीएम संतोष कुमार सिंह और पीआरओ अजय श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख तथा बड़ी संख्या में स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *