हरकतों से बाज आएं अधिकारी: पीयूष सोनी



डौंडी। जनपद पंचायत डौंडी की बैठक जनपद पंचायत के सभागार में हुई। बैठक हंगामेदार विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बैठक में अधिकारियों की अनुपस्थिति और धान खरीदी में किसानों को हो रही परेशानी को लेकर कड़ी नाराजगी जताई।
विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने शासन, प्रशासन को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वर्तमान में धान खरीदी चल रही है और इस बैठक में न ही कृषि विभाग के न ही सहकारिता विभाग के और ना ही खाद्य विभाग के अधिकारी उपस्थित हैं। जबकि तीनों विभागों के अधिकारियों की जवाबदारी धान खरीदी में सबसे ज्यादा होती है और तीनों नदारद हैं। हम सभी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हैं और क्षेत्र के किसान सहित क्षेत्र की जनता की परेशानियों व उनकी समस्याओं को बैठक में अधिकारियों के समक्ष रखते हैं, ऐसे में अधिकारी ही बैठक में उपस्थित नहीं रहेंगे तो फिर हम जनप्रतिनिधि जनता की बातों को कैसे रखेंगे और उनकी समस्याओं का निराकरण कैसे होगा?विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी नें बैठक में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारी के प्रतिनिधि से पूछा कि ग्राम पंचायत साल्हे के किसान हेमेश कुमार साहू के खेत में धान लगा हुआ है। उसके सर्वे में आधे में धान और आधे में धनिया लिखा हुआ है। जिससे किसान को तकलीफ हो रही है। गलत तरीक़े से मुआयना किया जा रहा है, शासन का साफ्टवेयर गलत तरीके से काम कर रहा है। इस संबंध मे विधायक प्रतिनिधि ने संबंधित अधिकारी से फोन पर चर्चा की जिस पर उन्होंने साफ्टवेयर में त्रृटि की बात कही। वहीं बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी ने कहा कि प्रदेश की सरकार किसानों के धान खरीदी को लेकर बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि किसान और उसका पूरा परिवार साल भर अपने खेतों में कड़ी मेहनत कर फसल उगाते हैं ताकि प्रदेश की जनता को अनाज उपलब्ध हो सके। परंतु प्रदेश की सरकार किसानों के दुख दर्द और तकलीफों को नहीं समझ रही है। इसी तरह बैठक में विधायक प्रतिनिधि पीयूष सोनी और उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों में तेजी लानें और विकास कार्यों मे जनपद सदस्यों को विश्वास में नहीं लिए जानें को लेकर
नाराजगी जाहिर की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *