माओवादियों ने सड़क खोदकर किया मार्ग अवरुद्ध, बेनर लगा किया बस्तर फाइटर भर्ती का विरोध
नारायणपुर :- माओवादियों ने अपने टीसीओसी सप्ताह के दौरान नारायणपुर ओरछा मार्ग को रायनार के पास खोदकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया है , साथ ही बेनर लगा कर बस्तर में हो रहे बस्तर फाइटर फोर्स की भर्ती का विरोध किया है । माओवादियों के इस हरकत से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है ।
बस्तर के नारायणपुर, सुकमा, कांकेर और बीजापुर जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । लगातार हो रहे माओवादी घटनाओं से दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है । इस समय माओवादी टीसीओसी सप्ताह मना रहे हैं, और इस दौरान माओवादियों द्वारा घटनाओं को लगातार अंजाम दिया जाता है ।
