दस सूत्रीय मांगों को लेकर सीपीआई ने दिया एक दिवसीय धरना, मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौंप ज्ञापन

बीजापुर :- अपनी दस सूत्रीय मांगों को लेकर सीपीआई ने बुधवार 20 अप्रेल को एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा ।

सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने बताया कि क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्याओं से सम्बंधित दस सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना देकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर तत्काल पूरा करने की मांग किया गया है, मांग पूर्ण नही होने की स्थिति में सीपीआई आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जायेगी । हमारी प्रमुख मांगे हैं, तेंदूपत्ता की गद्दी 8 रुपये और सैकड़ा 800 में खरीदा जाए । पत्ता संग्रहको से पूरा पत्ता खरीदा जाए, आधा खरीद कर बंद ना किया जाए । पत्ता खरीदी, उलटाई पलटाई सहित सभी कार्य स्थानीय बेरोजगारों से कराया जाए । फड़ मुंशी व सहायकों का वेतन मेहनत के हिसाब से एक लाख गड्डी पर फड़ मुंशी को 15 हजार और सहायक को 10 हजार वेतन दिया जाए । कथित नक्सली मामले में जेल में बंद ग्रामीणों को तत्काल रिहा किया जाए । बस्तर में पांचवी अनुसूची का पालन करते हुए पेशा कानून लागू किया जाए । शिक्षक सहित अन्य विभागों में रिक्त पदों की पूर्ति स्थानीय बेरोजगारों के माध्यम से किया जाए, बेरोजगारों को 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाए । सभी गांव में बिजली, पेजल, स्वास्थ्य की व्यवस्था किया जाए । चिटफंड में निवेशकों के पैसे वापस कराया जाए और सिलगेर सहित अन्य जगहों में महीनों से आंदोलनरत ग्रामीणों की मांग को सुन कर पूरा किये जाने जैसी मांगे शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *