अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर निकले हजारों ग्रामीण पहुंचे सन्तोषपुर, डीएफओ को सौंपा ज्ञापन, सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

बीजापुर :- तेंदूपत्ता से सम्बंधित अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हजारों की संख्या में महिला पुरुष ग्रामीण रैली निकाल कर संतोषपुर में एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने की मांग किया । ग्रामीणों ने अपनी मांगों से सम्बंधित ज्ञापन डीएफओ अशोक पटेल को सौंपते हुए गम्भीरता पूर्वक विचार करते हुए पूरा करने का आग्रह किया । इस रैली को लेकर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखा था ।

जिले के कई गांवों के हजारों ग्रामीणों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर रैली के माध्यम से संतोषपुर पहुंच कर मांग पूरी करने नारेबाजी किया । इन ग्रामीणों की पांच सूत्रीय प्रमुख मांग प्रत्येक गड्डी का दाम 5.50 रुपये दिये जाने, वर्ष 2019-20, 20-21 का बोनस नगद प्रदाये करने, ऑनलाईन भुगतान रद्द करते हुए नगद भुगतान करने, वनोपज के दरों से जीएसटी समाप्त करने और भैरमगढ़ अभ्यारण के अंतर्गत आने वाले सेंचुरी को हटाकर सहकारी समिति खोलने जैसी मांगे शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *