महिला समूह की बहनों का रोजगार छीनकर बस्तर को कुपोषण मुक्त बनाने का दिखावा कर रही महिला बाल विकास मंत्री-ओजस्वी भीमा मंडावी

दन्तेवाड़ा :- भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ओजस्वी मंडावी ने “रेडी टू ईट” मामले पर प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के द्वारा ‘रेडी टू ईट’ के निर्माण का कार्य स्वसहायता समूह की बहनों से छीनकर ‘कृषि बीज विकास निगम’ को देने का दुर्भाग्यजनक निर्णय लिया गया है,शासन के इस फैसले को तुगलकी फरमान बताते हजारों माताओ-बहनों को रोजगार से हाँथ धोना पड़ रहा है। इस फैसले से न केवल लाखों लोगों के पेट पर कुठाराघात हुआ है बल्कि यह जनकल्याणकारी योजना भारी अनियमितता का शिकार होकर रह गई है,महिला समूह की बहनों का रोजगार छीनकर बस्तर को कुपोषण मुक्त बनाने का दिखावा कर रही महिला बाल विकास मंत्री। आज महिला समूह के बहने दर दर भटकने को मजबूर हो गए हैं। स्वयं मंत्री भी महिला है परन्तु महिलाओं का दर्द को दरकिनार कर कृषि बीज विकास निगम को काम दिया है। कहीं न कहीं भ्रष्टाचार की बू आ रही है। महिला समूह के बहनों को योजना से दूर कर किस प्रकार कुपोषण मुक्त बनाने का सपना दिखा रही हैं विभाग की मंत्री गरीब परिवारों की रोजगार में ढाका डाल कर अपने फायदे के लिए बीज विकास निगम को रोजगार देकर सीधा सीधा गरीब परिवारों के पेट में लात मारने का कार्य किया गया है।आने वाले समय में इस निर्णय का महिला समूह के बहने मुंह तोड़ जवाब देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *