देवपुर पंचायत पहुचा जांच दल सरपंच,सचिव नदारद, ग्रामीण सरपंच सचिव के रवैया से भड़के, करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी जंप सी.ई.ओ – आशीष डे

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- विकासखंड कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत देवपुर में चौदह तथा पन्द्रह वित्त की राशि में हुए अनियमित्ता की जांच के लिए पहुंचे जांच दल का पंचायत के सरपंच तथा सचिव ने कोई सहयोग नहीं किया। न ही कार्य देखने मौके पर पहुंचे जांच दल के साथ सरपंच सचिव मौके में पहुंचे और न ही किसी कार्य की फाईल दिखाई। मुरमीकरण के नाम पर पंचायत द्वारा 10.72 लाख की राशि का आहरण किया गया पर जिन लोगों ने काम किया उन्हें अब तक भुगतान नहीं मिला है,इसके साथ ही टेपनल कार्य में भी फर्जी मूल्यांकन कर लाखों रूपए का आहरण का मामला भी प्रकाश में आया है। सरंपच सचिव का भ्रष्टाचार देख ग्रामीण इस कदर भड़के की कायर्वाही नहीं होने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से करने की बात कही।

विकासखंड कोयलीबेड़ा के ग्राम पंचायत देवपुर में हुए चैदह तथा पन्द्रह वित्त की राशि में अनियमित्ता के लिए जांच दल पंचायत पहुंचा तो सरपंच सचिव ने जांच में कोई सहयोग ही नहीं किया। इस दौरान सरपंच सचिव का रवैया देख ग्रामीण भी भड़क गऐ जिसके बाद जांच दल ने सरपंच सचिव द्वारा कोई सहयोग नहीं करने का पंचनामा तैयार किया और अपने साथ लाये जानकारी के साथ साथ ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत में हुए बताऐ गऐ काम का मौके में पहुंच जांच की जिसमें जम कर अनियमित्ता मिली। पंचायत द्वारा 10.72 लाख की ग्राम पंचायत की गलियों में मुरमीकरण किया गया है। इस कार्य को ग्राम पंचायत के टैक्टर मालिको द्वारा किया गया पर कार्य की पूरी राशि किसी जयदेव के नाम पर निकाल ली गई है और निकाली गई राशि का अब तक भुगतान काम करने वालों को नहीं दिया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में चार जगह टेपनल का काम कराया गया है जिसमें महज एक टंकी और साठ से सत्तर मीटर का पाईप लाईन का काम कराया गया है पर इस कार्य में पंप लगाने का फर्जी बिल लगा प्रत्तेक काम के लिए 1.25 लाख का आहरण कर लिया गया। इसके साथ ग्राम पी.व्ही. 03 से पंचागी मार्ग में 14 वित्त की राशि से बनाई जा रही पुलिया निमार्ण में इतनी अनियमित्ता की गई की पूरी पुलिया तोड़ नऐ सिरे से पुलिया बनाने का निदेर्श दिया गया है। पुलिया निर्माण में संलिप्त उपयंत्री को भी कारण बताओ नोटिश जारी किया गया। बता दे कि खबर प्रकाशित होने के बाद आनन फानन में जेसीबी से पुलिया को जांच होने के पहले ही तोड़वाया गया।जांच के दौरान उपस्थ्ति ग्रामीण सुबल हालदार,गोविंद अधिकारी,जयदेव राय,रमेन राय, निमाई संयासी,विकास सरकार आदि ने बताया की इस मामले में पंचायत के सरपंच तथा सचिव पर प्रशासन कायर्वाही नहीं करता तो कुछ दिनों बात पखांजूर आ रहे मुख्यमंत्री से मिल उनके इसकी सीधे शिकायत करेगे।

इस संबंध पर जंप उपयंत्री किरण देवांगन ने बताया कि पंचायत द्वारा बनाये जा रहे पुलिया को पहले ही तोड़ने बोला था,लेकिन उस समय सरपंच,सचिव द्वारा ध्यान नही दिया गया,हाई लाइट होने के बाद तोड़ा की पहले सरपंच सचिव जानेंगे।

इस संबध में मुख्य कायर्पालन अधिकारी कोयलीबेड़ा आशीष डे ने बताया की पुलिया निमार्ण में हुई गड़बड़ी में उपयंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया एवं सरपंच सचिव के खिलाफ कायर्वाही के लिए जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिख दिया गया है साथ ही राशि की बसूली के लिए अनुविभागीय अधिकारी को भी पत्र भेज दिया गया है।। वतर्मान में हो रही जांच की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे कायर्वाही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *