नैमेड की कुरसम पारा की सरिता की मांग हुई पूरी, विधायक विक्रम से मांगा था सड़क, सड़क निर्माण पूर्ण होने पर सरिता ने ग्रामीणों के साथ विधायक का जताया आभार

विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा “क्षेत्र का विकास मेरी पहली प्राथमिकता”

बीजापुर :- क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत नैमेड से दो किलो मीटर दूर बसे कुरसम पारा की रहने वाली सरिता कुरसम ने पिछले फ़रवरी माह में मोबाइल फ़ोन पर कुरसम पारा की सड़क को ग्राम नैमेड से जोड़ने की गुहार लगाते हुए कहा था कि कुरसम पारा में रहने वाले लोगों को बरसात के दिनों में सड़क नहीं होने से आने-जाने में भारी समस्याओं का सामना करना पढ़ता है, सड़क नहीं होने से आपातकालीन सेवाएँ भी समय पर उपलब्ध नहीं हो पाती है इसलिए इस सड़क का निर्माण बारिश के पहले किसी तरह बनाया जाए।

सरिता की माँग को गम्भीरता से लेते हुए विधायक विक्रम शाह मंडावी ने सरिता से वादा किया था कि तीन माह के अंदर नैमेड से कुरसम पारा तक सड़क का निर्माण कर दिया जायेगा, और आज यह सड़क बनकर तैयार हो गई है। सड़क के पूरा होने पर ग्रामीणों ने विधायक विक्रम शाह मंडावी को कुरसम पारा आमंत्रित कर गर्मजोशी से स्वागत किया और सड़क निर्माण पूरा करने पर आभार व्यक्त किया है। इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम व कलेक्टर राजेंद्र कुमार कटारा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

एक सवाल के जवाब में विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि “पिछले पंद्रह सालों बाद ऐसा पहली बार हो रहा है कि ज़िले का हर एक नागरिक अपने अपने क्षेत्र के विकास को लेकर आशान्वित है और सीधे सरकार व प्रशासन से क्षेत्र के लोग बंद पड़े स्कूलों को खोलने, अपने ग्राम पंचायतों में राशन दुकान खोलने, हॉस्पिटल खोलने और छोटे छोटे सड़क और पुल-पुलिये बनाने की माँग लगातार कर रहे है और जनहित के माँग पूरे हो रहे है जो कि विकास के लिए अच्छा संकेत है, विकास मेरी पहली प्राथमिकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *