सभी वार्ड में पानी की समस्या,विद्युत व्यवस्था को दुरूस्त करने कलेक्टर ने दिए
अधिकारियों को निर्देश

कलेक्टर ने पार्षदों की ली बैठक
विद्युत व्यवस्था पर हुई चर्चा

दंतेवाड़ा :- कलेक्टर दीपक सोनी ने गुरुवार को जिले के गीदम विकासखण्ड अंतर्गत गीदम स्थित नगर पंचायत में पार्षदों की बैठक ली।लोगों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुए विद्युत व्यवस्था, पेयजल की सुविधा और अन्य बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी ली। बैठक में कलेक्टर ने एक-एक करके पार्षदों से उनके वार्ड वार क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति, के साथ अन्य समस्याओं के बारे में चर्चा की। और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपस्थित पार्षदों ने कलेक्टर के समक्ष अपनी मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। श्री सोनी ने बिजली विभाग से सबंधित अधिकारियों को विद्युत सुविधाओं को सुव्यवस्थित एवं व्यवस्था बेहतर करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बिगड़े लाइटों को भी ठीक करने के लिए कहा। साथ ही समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए ट्रांसफार्मर, हाईमास्क लाइट देने की बात कही।उन्होंने गर्मी का मौसम को देखते हुए सभी वार्ड के पानी की समस्या का भी जानकारी ली। कलेक्टर सोनी ने कहा कि सभी वार्डों की बेहतरी के लिए बेहतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पार्षदों को भी पहल करने की बात कही है। और कहा कि क्षेत्र को सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रशासन की मदद करें। उपस्थित पार्षदों ने अपने-अपने सुझाव व्यक्त किए। इस दौरान कलेक्टर सोनी ने नवीन बाजार कॉम्पलेक्स स्थल, मंगल भवन, गीदम तालाब के जायजा लिया। साथ ही गीदम तालाब के सौंदर्यीकरण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में गीदम नगर पंचायत अध्यक्ष साक्षी रविश सुराना, गीदम पार्षद गण, एसडीएम अबिनाश मिश्रा,सीएमओ पी.टी. एम कृष्णाराव, तहसीलदार संतोष कुंवर धुर्वे उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *