यातायात नियमों की अनदेखी और लापरवाही बरतने वाले 21 वाहनों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, उक्त कार्यवाही में वसूला गया 33000 रुपये समन शुल्क

बीजापुर :- यातायात नियमो की अनदेखी करने और लापरवाही बरतने वाले वाहन चालकों पर यातायात व परिवहन विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 33000 रुपये का अर्थदंड वसूला गया है ।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग की संयुक्त कार्यवाही के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले दो मालयान और 19 बसों में चालक – परिचालक निर्धारित वर्दी में नही पाए गए । ऐसे वाहनों पर जिसमे समझाइश देने के बाद भी किराया सूची नही लगाए जाने, परिचालक का लाइसेंस, पीयूसी ना होना एवं वाहनों द्वारा परमिट शर्तों का उलंघन करने वाले ऐसे चालक परिचालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 33000 रुपये समन शुल्क वसूली किया गया । साथ ही समझाईस दी गई कि दोबारा इस प्रकार की गलती किये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *