भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने गोंडाहुर पहुँच कर,10वीं में राज्य में प्रथम स्थान कु.सोनाली बाला को दी शुभकामनाएं
छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – पखांजूर के बच्चों ने किया राज्य में परलकोट का नाम रोशन। राज्य में प्रथम स्थान कु.सोनाली बाला 98.67%,द्वितीय स्थान कमलेश सरकार 98.17%,पांचवें स्थान प्रेम बिस्वास 97.67%, छटवें स्थान कंकना घरामी 97.50%,सातवें स्थान कु.हेमा दत्ता 97.33% दसवें स्थान नूपुर बिस्वास 96.83% ,इन बच्चों ने किया 10वी बोर्ड परिणाम में कमाल। भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विक्रम उसेंडी ने पहुँच कर सभी बच्चों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं साथ ही बच्चो की उज्वल भविष्य की कामना किया। स्कूल के प्राचार्य, शिक्षक एवं बच्चों के परिवारजनो को भी दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रितपाल सिंह,अशीम राय,शंकर सरकार, गणेश साहा,स्वपन तरफदार, दीपक मंडल,सुधीर,विक्रम बाला, सुव्रत सरकार सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक शिक्षिकाएं,बच्चो के परिजन, प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।
