प्रदेश में गोंडाहुर की सोनाली बाला ने 10वीं में पाया प्रथम स्थान,पूरे परलकोट को सोनाली पर गर्व,

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा) – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के छात्रों का इंतजार शनिवार को खत्म हुआ, जहां 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए गए। आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके रिजल्ट देख सकते हैं। वहीं टॉपर्स की बात करें तो इस बार भी बेटियों ने बाजी मारी है। जिनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के मुताबिक 10वीं में रायगढ़ की सुमन पटेल के साथ कांकेर जिले के गोंडाहुर शासकीय स्कूल की छात्रा सोनाली बाला ने पूरे प्रदेश में टॉप कर किया जिले के साथ पखांजुर (परलकोट) का किया नाम रौशन। उन्होंने 600 में से 592 अंक 98.67 प्रतिशत हासिल किए। वो पखांजुर तहसील गोंडाहुर (पी.व्ही 52) की रहने वाली हैं। वह सामान्य वर्ग परिवार से है, उनके पिता पेशे से शिक्षक है। रिजल्ट आते ही सोनाली के घर बधाई देने वालों की भीड़ लग गई। इस विषय पर जब सोनाली से पूछा गया तो उन्होंने कहा की मैने इस परिणाम को हासिल करने के लिए दिन रात पढ़ाई की है इसका पूरा श्रेय मैं अपने माता पिता को जाता है मेरे पिता ने मेरी पढ़ाई करने में पूरी सहयोग किया है। सोनाली से जब पूछा गया कि आप क्या बनना चाहती हो तो जवाब मिला कि मैं डॉक्टर बन कर लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा करना चाहती हूं। सोनाली के पिता ने बताया कि गोंडाहुर स्कूल के समस्त गुरुजनों का आभारी हूं।

पूरे प्रदेश में कक्षा 10वीं टॉप दस रैंक में कांकेर जिले के छः छात्र छात्राएं द्वितीय स्थान कमलेश सरकार,98.17%आदर्श विद्या निकेतन पी.व्ही.46 पखांजूर,पांचवा स्थान, प्रेम बिस्वास 97.67% लाइफ अकेडमी स्कूल पखांजूर,छठवां स्थान कंकना घरामी 97.50% पिता कृपासिंधु घरामी,हायर सेकेंडरी स्कूल गोंडाहूर,पखांजूर सातवें स्थान हेमा दत्ता 97.33% पिता वीरेन दत्ता,आदर्श विद्या निकेतन पी.व्ही.46 पखांजूर, दसवें स्थान कु.नूपुर बिस्वास,96.83% हाई स्कूल पी.व्ही.32,पखांजूर शामिल हो कर पूरे प्रदेश में पखांजुर तहसील का नाम रौशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *