नेशनल लोक अदालत में न्यायाधीश रवि कुमार कश्यप के द्वारा पक्षकार महिला को गांव जा कर तथा दूसरे को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये समझाईस देकर राजीनामा करने की बनवाई सहमति

छोटे कापसी (राजदीप शर्मा)- पखान्जुर के न्यायालय मे दो काउंटर प्रकरण शासन विरुद्ध दीपांकर साहा एवं अन्य, शासन विरुद्ध दीपांकर राय दोनो के विरुद्ध धारा 293,323,506 भाग 2 का अपराध पंजिबद्ध हुआ था। प्रकरण 2019 से लंबित था। दोनो के मध्य आपसी वैमनस्यता बरकरार थी, जिसे दृष्टिगत रखते हुए जिला विधिक सेवा के निर्देशनुसार व्यवहार न्यायालय पखांजुर के न्यायाधीश रवि कुमार कश्यप के द्वारा पक्षकार महिला एवं संतान की देखभाल करने के कारण न्यायालय ना आ पाने से उक्त परिस्थिति को ध्यान मे रखते हुए महिला पक्षकार एवं उनके अधिवक्ता महादेव बछाड की उपस्थिति मे पक्षकार को उनके घर पीवी 28 (चांदीपुर) जाकर समझाइस दी गयी और दूसरे पक्षकार दीपांकर राय से वीडियो कालिंग के माध्यम से समझाईस दी गयी। उनके द्वारा स्वेक्षा पूर्वक राजीनामा करने के लिए सहमति दी गयी। इस तरह प्रकरण नेशनल लोक अदालत मे निराकृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *