मोटरसाइकिल चोरी करने के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से मोटरसाइकिल बरामद

बीजापुर :- जिला मुख्यालय के अस्पताल पारा निवासी इदरीश खान के घर से दिनांक 2 दिसम्बर 2021 को मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 व्ही 1129 सीडी डीलक्स को अज्ञात चोरों द्वारा चुरा लिया गया था, जिसकी सूचना इदरीश खान ने कोतवाली पुलिस को दिया । प्रार्थी की सूचना पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 101/2021 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पतासाजी में जुट गई ।

पतासाजी के दौरान मुखबिरी के सूचना के आधार पर 23 जून 2022 को चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी आलम कोरसा पिता रामकिस्तु ,उम्र 30 वर्ष निवासी सकनपल्ली थाना मोदकपाल जिला बीजापुर और प्रकाश जब्बा पिता समैया उम्र 28 वर्ष निवासी पुसगुड़ी थाना मोदकपाल जिला बीजापुर को नया बस स्टैंड के पास से कोतवाली के बल द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया । आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया । गिरफ्तार दोनों आरोपियों को थाना बीजापुर में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *