एक ऐसा आंगनबाड़ी केंद्र, जहां एक भी बच्चा कुपोषित नही, सभी बच्चों को मुख्यमंत्री ने बांटा चॉकलेट

जशपुर :- कुनकुरी विधानसभा के ग्राम पतराटोली स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र में 20 बच्चों की संख्या दर्ज है । इस आंगनबाड़ी में खास बात यह है कि यहां एक भी बच्चा कुपोषित की श्रेणी में नही है । भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री ने बच्चों का चॉकलेट देते हुए उनसे बात करते हुए बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की । केंद्र की कार्यकर्ता ने बताया कि शासन की मुख्यमंत्री सुपोषण योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जाता है । वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार बच्चों का हेल्थ चेकअप किया जाता है । आज 20 बच्चे इस आंगनबाड़ी में अपना भविष्य संवार रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *