प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफलतम तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर बीजापुर जिला कांग्रेस ने किया फल वितरण

बीजापुर:-छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम के अध्यक्षीय तीन वर्ष पूर्ण होने पर बीजापुर जिला कांग्रेस ने बाल आश्रम (टुमारो फाउंडेशन) में बच्चों से व जिला चिकित्सालय बीजापुर में मरीजो से भेंट मुलाकात कर हालचाल जाना व फल वितरण किया,बाल आश्रम में बच्चो से जानकारी मिली कि पीने के पानी की दिक्कत है,तत्काल विधायक विक्रम मण्डावी ने अपने विधायक निधि से वाटर कूलर प्रदान करने की घोषणा की।

बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के सफलतम तीन वर्ष के पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाये दी,और कहा कि इन तीन वर्षों में कांग्रेस ने संगठन व सत्ता के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित कर मजबूती के साथ सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार एवम जनता की आवाज उठाने का काम किया गया, कांग्रेस सरकार की महत्वपूर्ण व जनकल्याणकारी योजनाओं की संगठन के माध्यम से प्रदेश वासियो तक व्यापक स्तर पर लाभ पहुंचाने का प्रयास संगठन द्वारा सफलतापूर्वक किया गया।

जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने प्रदेश नेतृत्व कर्ता मोहन मरकाम को सफ़लतम तीन वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने पर बधाई व शुभकामनाये दी व कहा हमने आपके नेतृत्व में कांग्रेस का संगठन का एक एक कार्यकर्ता लगातार तीन वर्षों से प्रदेस से लेकर ब्लाकों,वार्डो व गाँवो तक सरकार की योजनाओं एवम संगठन के कार्यो से जनता के प्रति जुड़ाव को बढ़ाया,2018 में जो जनता ने हमे जनादेश दिया था,हमने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर उस जनसमर्थन को और आगे बढ़ाने का काम किया है।
आज के काययक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम,नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया,
जनपद अध्यक्षा श्रीमती बोधि ताती, जनपद सदस्यता श्रीमती राजेश्वरी यालम,शहर सदर इम्तियाज खान,नगर अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता,महामंत्री श्यामू गुप्ता,युवा कांग्रेस अध्यक्ष एजाज खान,राजू गांधी,बाबूलाल राठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *