परीक्षा के डर से भागे नवमीं के छात्र को 7 से 8 घण्टे में नारायणपुर पुलिस ने खोज निकाला और सौंपा परिजनों को
नारायणपुर :- जिला मुख्यालय स्थित स्वामी आत्मानन्द स्कूल में कक्षा नवमीं में अध्ययनरत छात्र स्कूल जाने के नाम पर घर से निकल कर कहीं भाग गया था । जिसकी शिकायत छात्र के परिजनों ने 28 जून को थाना कोतवाली नारायणपुर को दिया । घटना की शिकायत मिलते ही अपराध क्रमांक 117/2022 धारा 363 भादवी एवं गुम क्रमांक 16/2022 मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।
जिले के पुलिस अधीक्षक सदानन्द कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मार्गदर्शन में व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लोकेश बंसल के दिशा निर्देशन कोतवाली प्रभारी टी एस नवरंग को गुम हुए बालक के पतासाजी का निर्देश दिया गया । कोतवाली प्रभारी ने तत्काल एक टीम का गठन करते हुए छात्र गौरव यादव, पिता स्व मदन यादव उम्र 15 वर्ष निवासी मुरियापारा नारायणपुर की तलाशी में जुट गई । छात्र के पतासाजी के दौरान सभी संभावित ठिकानों पर तलाश किया गया । कोतवाली की टीम ने महज 7 से 8 घण्टे के अंदर छात्र को बीजापुर जिले दस्तयाब कर लिया गया । जब बालक से घर से भागने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि स्कूल में होने वाले टेस्ट के डर से बस के माध्यम से कोंडागांव होते हुए बीजापुर पहुंच गया था । इस अभियान में एएसआई कचरू राम कोर्राम, छवि राम नरेटी, वंदना चंद्राकर, प्रधान आरक्षक सुजीत देवनाथ, आरक्षक सुरेंद्र बघेल, जिला सायबर से प्रधान आरक्षक रूमन्त देवांगन का योगदान सराहनीय रहा ।
