विधायक निवास से लेकर मुख्यमंत्री आवास घेराव तक की बनी रणनीति, बेरोजगार व भ्रष्टाचार को लेकर युवा मोर्चा करेगी चरणबद्ध आंदोलन

बीजापुर – बेरोजगारी व भ्रष्टाचार को लेकर युवा मोर्चा विधायक व मुख्यमंत्री निवास घेरेगी जिसे लेकर रणनीति बनी। भाजपा युवा मोर्चा की जिला बैठक में प्रदेश द्वारा तय कार्यक्रम की रणनीति बनी। बैठक प्रभारी के रूप में नगर निगम जगलपुर के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडेय ने उपस्थित रहे,संजय पांडेय ने बताया युवा मोर्चा प्रदेश के लाखों बेरोजगारों के हित में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी। युवा मोर्चा जिले से लेकर बूथ स्तर तक बेरोजगारी फॉर्म युवाओं से भरवाएगी व चौक चौराहे पर वाल राइटिंग कर बेरोजगारी को लेकर युवाओं को जागरूक के लिए प्रेरित करेंगे।

वहीं संजय पांडे ने कहा है कि तमाम प्रसार-प्रचार के बाद विधायक निवास का घेराव युवा मोर्चा करेगी तथा इसके बाद जिले के रोजगार कार्यालय का नाम बदलकर बेरोजगार कार्यालय का बोर्ड लगाकर विरोध प्रदर्शन करेगी। वहीं जिले की सारे कार्यक्रम के बाद प्रदेश व्यापी आंदोलन युवा मोर्चा करेगी। जिसमे जिले से हजारों युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व बेरोजगार युवा शामिल होंगे और प्रदेश के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगी।

वहीं बैठक के पश्चात पदाधिकारियों ने पोस्टर विमोचन किया,जिला बैठक में इन तमाम रणनीति पर चर्चा किया गया इस दौरान जिला महामंत्री सत्येंद्र सिंह ठाकुर, जिला मंत्री जागर लक्षमइया,युवा मोर्चा जिला प्रभारी सुमित भदौरिया, सहप्रभारी जयंत अटभैया,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बलदेव उरसा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फूलचंद गागड़ा,प्रशांत आचार्य, शशिनाथ पाठक, योगेश साहू,मैथियस कुजूर, तीरथ जुमार, गोलू नाग सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *