कृषि उपज मंडी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ सम्पन्न
बीजापुर:-कृषि उपज मंडी समिति बीजापुर का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संम्पन्न हुआ, इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया । बीजापुर कृषि उपज मंडी समिति के नव नियुक्त भारसाधक समिति के सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया।

संचालक कृषि विपणन शाखा रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार भारसाधक समिति में सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर गौतम अध्यक्ष,नकुल ठाकुर उपाध्यक्ष, रत्ना सोढ़ी, महेश बेलसरिया, मनधर नाग, नंदकिशोर गांधरला, एवं लक्ष्मीनारायण इशरोज सदस्य नियुक्त किये गए हैं ।

कृषि उपज मंडी के प्रभारी सचिव कैलाश सोरी ने अध्यक्ष,उपाध्यक्ष व सदस्यों को शपथ दिलाई।
इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी ने नव नियुक्त सभी पदाधिकारियों को फूलमाला पहनाकर बधाई व शुभकामनाये दी ।
शपथ ग्रहण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम मण्डावी ने कहा कि आज बहुत ही खुशी का दिन है,की एक लंबे अरसे के बाद बीजापुर कृषि उपज मंडी को नव निर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व सदस्यों का टीम मिल रहा है,मुझे पूर्ण आशा व विश्वास है कि अब आगे आपके सफल नेतृत्व में कृषि उपज मंडी आगे बढ़ेगा।
जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने अपने उध्बोधन में कहा कि ये दूरगामी सोच किसानों के हित में लिया गया फैसला है,असम्भव को सम्भव करने का निर्णय अगर कोई कर सकता है तो वो छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल है,पिछले लगभग एक दशक से मंडी का कोई चुनाव नही हुआ,मंडी अधिकृत थी,मंडी के अधिकारी कर्मचारी जितने उनके अधिकार थे,उतना वो अपना काम कर रहे थे,लेकिन एक चुना हुआ जनप्रतिनिधि के न होने से मंडी का जो नुकसान हुआ ,किसानों का जो नुकसान हुआ,व्यापारियों का जो नुकसान हुआ, या जिनपर बीती है वो ही जानते है । वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री राज्य के सर्वांगीण विकास की परिकल्पना को आकार दे रहे है,मैं तमाम किसान साथियों,व्यापारियों की तरफ से प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करता हूँ।
जानकारी के लिए बता दुं की छत्तीसगढ़ की सभी 69 कृषि उपज मंडी समितियों में भारसाधक अधिकारियों के जगह भारसाधक समितियों की नियुक्ति कर दी गई है।प्रत्येक समिति में एक अध्यक्ष,एक उपाध्यक्ष व 05 सदस्यों की नियुकि की गई है।संचालक कृषि विपणन रायपुर द्वारा इन भारसाधक समितियों के नियुक्ति के आदेश जारी किए गए है । आज के इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम,बस्तर विकास प्राधिकरण सदस्या व जिला पंचायत सदस्या नीना रावतिया उद्दे,कृषक कल्याण परिषद सदस्य बसन्त राव ताटी,जिला कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष लालू राठौर,नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,जनपद अध्यक्षा बोधि ताती, जनपद उपाध्यक्ष सोनू पोटाम,नगर पंचायत अध्यक्षा भोपालपटनम रिंकी कोरम,उसूर जनपद अध्यक्ष अनिता तेलम,सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राव,विधायक प्रतिनिधि मनोज अवलम,ब्लाक अध्यक्ष रमेश यालम,नगर अध्यक्ष संतोष गुप्ता,महार समाज अध्यक्ष सुरेश चंद्राकर,मुश्लिम समाज सदर इम्तियाज खान,सह प्रवक्ता प्रवीण उद्दे,लालू देवांगन,बाबूलाल राठी,उपस्थित रहे।
