“वन डिस्ट्रीक वन प्रोडक्ट” अंतर्गत कलेक्टर ने ली समीक्षा बैठक
बीजापुर :- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना “वन डिस्ट्रीक वन प्रोडक्ट” अंतर्गत योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए कार्ययोजना तैयार करने हेतु जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक ली।
समीक्षा के दौरान खाद्य प्रसंस्करण की विस्तृत जानकारी विभागों द्वारा बताई गई। कलेक्टर कटारा ने खाद्य प्रसंस्करण हेतु आवश्यक मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, जिले में मूंग, रागी एवं कोदो-कुटकी के उत्पादन एवं प्रसंस्करण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए वहीं महुआ, ईमली, अमचूर, मिर्ची, टोरा, मूंग सहित विभिन्न उत्पादों का प्रसंस्करण पश्चात सी-मार्ट में विक्रय हेतु रखने के निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ अशोक पटेल, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू सहित महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग, कृषि, उद्यानिकी, कौशल विकास, सहित विभागीय अधिकारीगण मौजूद थे।
