ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक संघ ने बीएमओ पर लगया कर्मचारियों को प्रताड़ित और परेशान करने का आरोप, उचित कार्यवाही करने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
भोपालपटनम (जरखांन) :- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के ग्रामीण स्वास्थ्य सयोजक संघ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खण्ड चिकित्सा अधिकारी( बी एम ओ ) की तानाशाही एवं अपने ही विभाग के कर्मचारियों के साथ किये जा रहे अन्याय व अत्याचार के विरूद्ध लाम बंद्ध होते हुए संघ की ओर से लिखित शिखायत जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्यअधिकारी (सी एच एम ओ ) बीजापुर को दिनांक 15 . 05 . 2022 को दिया गया था,साथ ही साथ जिला सांसद प्रतिनिधि कामेश्वर राव गौतम और ब्लाक काँग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश पामभोई के साथ ही जिला कलेक्टरेट के आवक जावक शाखा में भी शिखायत पत्र को दिया गया है ।

शिकायत पत्र के माध्यम से भोपालपटनम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक ग्रेड 03 गोवर्धन कल्लेम्म पर आरोप लगाए की हम समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य सयोजक जो कि विकट परिस्थितियों में पहुँच विहीन मैदानी क्षेत्रों में कर्तव्य निष्ठा से स्वास्थ्य सेवाएं देते है इसके बावजूद (बी एम ओ ) के द्वारा हम समस्त कर्मचारियों को मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है, जिसके कारण समस्त कर्मचारियों में रोष एवं आक्रोश की भावना उत्पन्न हो रही है । हम समस्त कर्मचारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी एवं सहायक ग्रेड 03 बाबू के साथ कार्य करना नही चाहते हैं, क्योकि वे हम कर्मचारियों को मानसिक रूप से परेशान करते है साथ ही साथ शासन के द्वारा प्राप्त लाभो का हनन कर हम कर्मचारियों को आर्थिक क्षति पहुँचाते है । कविता सवलम ग्रामीण स्वास्थ्य सयोजक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर के कार्यकर्ता जो कि शासकीय प्रक्रिया के अनरूप मातृत्व अवकाश में जाने के पश्चात भी उनका 07 माह का वेतन रोका गया जो कि नियमतः महिला स्वास्थ्य कर्मियों को यह मातृत्व अवकाश शासन के द्वारा घोषित है, उस महिला कार्यकर्ता ने अपना रोका हुआ वेतन आहरण के संबंध में पूछने पर (बी एम ओ )और सहायक ग्रेड के द्वारा 70000₹ हजार रूपये की मांग किया गया, उक्त महिला कार्यकर्ता द्वारा राशि देने से मना करने पर खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा सर्विस बुक खराब करने की मौखिक रूप धमकी देते हुए लिखित रूप से सम्बंधित कार्यकर्ता को नोटिस जारी किया गया । खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा सविदा नियुक्त डॉ स्वामी (चिकित्सा अधिकारी) को भी मानसिक रूप से प्रताड़ित करने बात मौखिक रूप से मीडिया कर्मियों समक्ष आया है ,उन्हें भी खण्ड चिकित्सा अधिकारी द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था, जिसकी वजह से स्वामी को नौकरी छोड़नी पड़ी ।
छत्तीसगढ़ शासन ने डॉक्टरों की कमी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए योजनाएं बना कर बाहर से डॉक्टरों को पैकेज में बुला कर उनसे स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर बी एम ओ के चलते सदूर अँचलों में दूर दरार से आकर सेवाएं देने वाले डॉक्टर अपने सेवाएं नही दे पा रहे है । खण्ड चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से दबंगाई करते हुए सहायक ग्रेड 03 गोवर्धन के द्वारा कर्मचारियों का वेतन वृद्धि एरियस के सम्बंध में अवैध राशि वसूली किये जाने का मामला भी सामने आया है जिसमे ज्योति पुनेम ग्रमीण स्वास्थ्य संयोजिका हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर पामगल, मालती डेविड ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर बड़े काकलेड, उर्मिला आलम ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजिका हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर भद्रकाली, अनिता अल्लेम्म ग्रामीण स्वास्थ्य सयोजिका हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर वरदली एव अन्य कर्मचारियों से 5000₹ हजार से 10000₹ तक कि राशि की मांग की गई है, वहीं अनिल गुरला ग्रामीण स्वास्थ्य सयोजक हेल्थ एण्ड वेलनेस सेण्टर सकनापल्ली में पदस्थ है जिन्होंने अपने शैक्षणिक योग्यता (एक्सरे टेक्नीशियन) सर्विस बुक में दर्ज कराने हेतु आवेदन किया था , लेकिन खण्ड चिकित्सा अधिकारी के द्वारा अपने व्यक्तिगत दुश्मनी के कारण आवेदन को यह कहकर खारिज किया कि यह प्रावधान में नही है जो कि नियम अनुसार यह योग्यता गलत है । कर्मचारी संघ का आरोप है कि हम रात दिन मैदानी क्षेत्रो में कर्तव्य निष्ठा से सेवाएं देने वाले कर्मचारियों के साथ अन्याय व अत्याचार भेदभाव पूर्ण व्यवहार करते है और संघठन का आरोप है कि मैदानी क्षेत्र (फील्ड) के कर्मचारियों का टी ए की राशि पिछले 13 वर्षों से नही मिला (एम आर सी )का भी राशि 13 वर्षो से अप्राप्त है और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को दो वर्ष का कोविड वेक्सिनेशन का भी राशि जिला कार्यालय से 55 हजार से 60 हजार तक डाला गया किंतु वह हमें मात्र किसी को 2000₹ हजार तो किसी 4000₹ हजार रुपये मिला h w c जो पिछले 5 सालों से संचालित राशि 50 हजार नही डाला गया था, हेल्थ एण्ड वेलनेस सेन्टरों का आटाईड फण्ड का राशि नियम अनुसार डालना था मगर वह भी अभी तक नही डाला गया जिसमें कुछ ही राशि मिलता है , बाकी सब रकम का बन्दर बाट कर दिया जाता है ।
कर्मचारी संघ ने जो शिकायत पत्र 15 05 2022 को दिया था उस शिखायत पत्र पर सम्बंधित अधिकारी एवं बाबू पर जिला मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा क्या कार्यवाही की गई है उसकी जानकारी लेने के लिए दिनांक 15 06 2022 को स्मरण पत्र भी दिया है कर्मचारी संघ ने मांग किया है कि बी एम ओ और (बाबू) दमन नीति के कारण हम समस्त कर्मचारी मानसिक रूप से परेशान है और आर्थिक क्षति भी हो रहा है, हम समस्त कर्मचारी संघठन लिखित शिखायत करने के बावजूद इतने दिन हो गए किंतु जिला प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही न होना कई सन्देह को जन्म देता है ।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी :-
इस सम्बंध में मीडिया कर्मियों ने दूरभाष पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा पर उन्होंने बताया कि बीएमओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है । स्पष्टीकरण में बीएमओ द्वारा उन पर लगाये गए आरोपों को गलत और निराधार बताया है । सहायक ग्रेड 3 से भी स्पष्टीकरण मांगा जायेगा उसके बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचा जा सकता है ।
कामेश्वर गौतम ( जिला सांसद प्रतिनिधि व मंडी अध्यक्ष :- जिला सांसद प्रतिनिधि व नव नियुक्त मंडी अध्यक्ष कामेश्वर गौतम ने इस सम्बंध में कहा कि हम ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संगठन के साथ है, और हमेशा साथ रहेंगे ।
रमेश पामभोई ( अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी भोपालपटनम) :- ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ता संयोजक संघ द्वारा बीएमओ और सहायक ग्रेड 03 के खिलाफ लिखित शिकायत किया गया था। संघ के शिकायत को गम्भीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री जी त्वरित कार्यवाही की मांग किया गया है ।
