सेवानिवृत्त शिक्षक व कर्मचारी नेता ए.सुधाकर का दुर्ग में हुआ सम्मान

बीजापुर:- छत्तीसगढ प्रांत के दुर्ग में रविवार को प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ का सप्तम अधिवेशन संपन्न हुआ। इस अवसर पर राज्य के सभी जिलों के कर्मचारी अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों ने खालसा पब्लिक स्कूल के सभा कक्ष में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । आयोजन में संयुक्त मोर्चा के प्रांत अध्यक्ष कमल वर्मा, मुख्य सरंक्षक पी.आर.यादव,सचिव राजेश चटर्जी सहित विभिन्न संगठनों के प्रांतीय पदधिकरियों की उपस्थिति में आगामी 25 से 29 जुलाई तक सामूहिक अवकाश लेकर कलम बंद,काम बंद के नारे को बुलंद करते हुए केंद्र के समान मंहगाई भत्ता और सातवें वेतनमान में गृह भाडा भत्ता की मांग को लेकर होने वाले प्रदेश स्तरीय आन्दोलन पर चर्चा किया गया ।

कर्मचारी हितों के संघर्ष करते हुए शासकीय पद से सेवानिवृत्त हो चुके पूर्व प्रांताध्यक्ष विजय झा, एम.पी.आड़े,विजय लहरे, अजय तिवारी, गणेश राम चंद्रा, टार्जन गुप्ता तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व जिला अध्यक्ष बीजापुर ए.सुधाकर को शाल, श्री फल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजकों द्वारा मंच से सभी जिलाध्यक्षों को भी अंग वस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। ए.सुधाकर एक शिक्षक पद पर कार्यरत होते हुए मध्यप्रदेश राज्य से पिछले सत्र में सेवा निवृत्त होने तक बीजापुर जिले में लम्बे समय के निर्विवाद कर्मचारी नेता रहे और भोपालपटनम जैसे प्रदेश के अन्तिम छोर में रहते हुए भोपाल तक का सफर एक सफल नेतृत्वकर्ता के रुप में सरकार से अपनी मांगे मनवाने के लिए तय किया। पांचवे वेतनमान से सातवें वेतनमान तक, बस्तर भत्ता से लेकर अन्य आन्दोलन तक सुधाकर जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

आज निवृत्तमान होने के बावजूद भी संघ के लिए समर्पित भाव से अपना तन,मन और धन देकर कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं । बीजापुर जिले में संरक्षक के रूप में उनका मार्गदर्शन कर्मचारी संगठनों को मिलता रहेगा। कार्यक्रम के मुख्य अथिति मा.अरुण वोरा विधायक दुर्ग व चेयरमैन वेयर हाऊसिंग कारपोरेशन रहे जो की पूर्व मुख्यमंत्री मोतीलाल वोरा के सुपुत्र हैं तथा विशेष अथिति के रुप में धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । अरुण वोरा ने बढ़ती मंहगाई पर चिंता व्यक्त की और संगठन के मांगों को जायज बताया। साथ ही यह भी आश्वासन दिया की वे कर्मचारियों की मांगो पर बड़ी संजीदगी से प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल से बात रखेंगे व मांगे मनवाने की बात की। वोरा जी मुख्यमंत्री जी से इतने आश्वस्त हैं की उन्होनें यहां तक कह दिया की शायद कर्मचारियों को 25 से आन्दोलन की आवश्यकता ही नही होगी, उससे पूर्व ही मुख्यमंत्री घोषणा कर देंगे। बहरहाल जो भी हो किन्तु अरुण वोरा जी के वक्तव्य से अभी प्रदेश के सभी कर्मचारी भी आशन्वित हैं । पूरा कार्यक्रम गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ तथा नव नियुक्त अध्यक्ष बीरा राजबाबू, व पदाधिकारी मनोज कोन्ड्रा, और लोकेश्वर चौहान, इस गौरवपूर्ण क्षण के साक्षी बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *