पड़े लिखे युवाओं ने गांव की समस्या को लेकर बनाई एक समिति, मोहल्ला, मोहल्ला घूम कर रहे छोटी मोटी समस्याओं का निराकर , बड़ी समस्याओं से अधिकारियों को करा रहे अवगत
दन्तेवाड़ा :- जिले के कटेकल्याण ग्राम पंचायत मे युवाओ ने एक समीती बनाई है, इस समिति में 18-35 साल के पड़े लिखे ग्रेजुयेट युवा शामिल हैं । इन युवाओं की समिती अपने अपने पारा मोहल्ला मे घुम-घुम कर छोटी छोटी समस्याओं का निराकरण अपने स्तर से कर रहे हैं । जहां बात आ रही है कि समिती से होना सम्भव नही, तब जाकर अधिकारीयों के माध्यम से समस्या का समाधान कर रहे हैं ।

कटेकल्याण विकासखण्ड दन्तेवाडा जिले का सबसे पिछड़ा व संवेदनशील क्षेत्र है, यहां बहुत सी समस्याएँ हैं । इस गांव में एक मात्र बैंक जहां हमेशा भीड़ रहती है ATM का अभाव है, वहीं अस्पताल भवन खण्डहर बना हुआ है, शिक्षा का केन्द्र स्कुल भी जर्जर अवस्था मे है ।
इस तरह की तमाम अव्यवस्था को देखकर गांव के युवा जागरुक जागरूक होकर इस समीती का गठन करके अपने मौलिक अधिकार का पालन करते हुए औचक निरिक्षण कर रहे हैं ।
इस समिति ने कटेकल्याण तहसील मुख्यालय के स्वास्थ्य केन्द्र का निरिक्षण किया तो पाया कि वर्तमान मे खण्ड चिकित्सा अधिकार नही है, ऐसे में अस्पताल का देखरेख कौन करे, अस्पताल मे मरीजो के ईलाज के लिए बनाने वाली पर्ची तक उपलब्ध नही है, एक्सरे रुम की छत जर्जर है, मरीजों के वार्ड रुम में छत से पानी सीपेज कर रहा है । स्टाप रुम में छत ईतना जर्जर है कि प्लास्टर डाक्टर के उपर गीर चुकी है। कही बार अस्पताल का मरम्मत हो चुका है लेकिन अस्पताल की हालत जस की तस बनी हुई है
इसके अलावा युवाओ ने कटेकल्याण मे पनप रहे सट्टा और जुआ के बारे मे भी थाना प्रभारी कटेकल्याण को शिकायत किया ताकि बरबाद हो रहे युवाओ को जुआ और सट्टे से दुर किया जा सके । इस समिती का मुख्य उद्देश्य कटेकल्याण मे उच्च शिक्षा और बेहतर चिकित्सा मिले और कटेकल्याण अन्य जगहों की तरह विकास कर सके ।
