एकलव्य विद्यालय के छात्रों की समस्या जानने भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष दीपिका पहुंची अंतागढ़
अंतागढ़ :- शिक्षा सत्र के प्रारंभ होते ही एक बार फिर लामकन्हार के एकलव्य विधालय के छात्रों ने 1 जुलाई को अपने पास से पैसा चँदा करके जिला मुख्यालय कांकेर पहुंच कर अपनी समस्याओं से अवगत करवाया मीडिया के माध्यम से छात्रों की परेशानी की खबर जब भाजयूमो प्रदेश उपाध्यक्ष अधिवक्ता दीपिका शोरी को हुई तो वो भी उनसे रूबरू होने सुकमा से अंतागढ़ पहुंची,वहाँ के छात्रों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं से अवगत हुई छात्रों ने उन्हें बताया कि उनके स्कूल में विषयवार शिक्षक नहीं हैं जिसकी वजह से उन्हें शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी हो रही है ।

दीपिका ने बताया कि पूरे प्रदेश में लगभग 75 एकलव्य विद्यालय संचालित हो रहे हैं अधिकांश जगह सरकार प्रतिनियुक्ति से काम चला रही है जबकि सभी एकलव्य विधालयों में भर्ती करके योग्य शिक्षकों को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए, आज जिस हाल में एकलव्य विधालय चल रहे हैं इससे प्रतीत होता है कि इसे चारागाह का अड्डा बना कर रखा गया है, आज मैं इनके बीच में आई हूं यहां आकर पता चला कि यहाँ के बच्चों की शिकायत से पहले स्वीपर होते हुए भी स्वीपर का कार्य छात्र करते थे,
जो कि बेहद ही निन्दनीय कार्य हैं,आदिवासी बच्चों के साथ इस प्रकार के कार्य करवाना शासन की गैर जिम्मेदारी को दर्शाता है ।मैं राज्य शासन से अपील करती हूं कि अंतागढ़ सहित प्रदेश के सभी एकलव्य विद्यालय की हालत को देखते हुए व्यवस्था दुरुस्त करें, जिससे बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो और उन्हें उचित शिक्षा मिल सके।
