बीजेपी दंतेवाड़ा जिला कार्यकारिणी की बैठक बचेली में हुई संपन्न

दंतेवाड़ा :- भारतीय जनता पार्टी दंतेवाड़ा द्वारा जिला कार्यकारिणी की बैठक प्रत्येक मण्डलो में माहवार सुनिश्चित किया गया है, इसी तारतम्य में जिला कार्यकारिणी की प्रथम बैठक मंगल भवन बचेली में आज विशेष तौर पर संगठन प्रभारी सुभाऊ कश्यप की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई | कार्यक्रम की शुरुवात राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के साथ किया गया | संगठन प्रभारी कश्यप ने बैठक को सम्बोधित कर पार्टी द्वारा दिये गये आगामी दिशा निर्देशों के बारे में कार्यकर्ताओ को बताया, साथ ही राष्ट्रीय स्तर एवं प्रदेश स्तर द्वारा निर्धारित कार्यों की जिला, मंडल एवं बूथ स्तर तक की समीक्षा की, साथ ही पदाधिकारियों को बूथ स्तर तक पहुँच केंद्र सरकार की योजना तथा प्रदेश सरकार की विफलताओं को जन जन तक पहुँचाने के निर्देश दिये |

इस कार्यक्रम में समस्त जिला पदाधिकारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चा, प्रकोष्ठ व मंडल के पदाधिकारीगण, वरिष्ठ, जनप्रतिनिधि, प्रदेश पदाधिकारी एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित हुए |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *