बाढ़ में फसें 11 ग्रामीणों को किया गया रेसक्यू, एसडीआरएफ (नगरसेना) एवं थाना कुटरू की टीम द्वारा झाड़ीगुटटा में फंसे सभी 11 ग्रामीणों को निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुचाया

बीजापुर :- जिले में बीती रात से रात से हो रही मूसलाधार बारिश से ग्राम झाड़ीगुट्टा के हेमला परिवार के 11 सदस्य बाढ़ में फंसे हुये थे । जिसकी सूचना मिलते ही अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अभिवन उपाध्याय थाना कुटरू के जवानों के साथ बाढ़ पीड़ितो को सुरक्षित बाहर निकालने रवना हुए । बारिश के चलते आसपास के नाले उफान पर है ऐसे में रेसक्यू में काफी दिक्कते आ रही थी । एसडीआरएफ(नगर सेना ) की टीम एंव थाना का बल के संयुक्त प्रयासों से बाढ़ में फंसे सभी को सुरक्षित स्थान तक लाया गया ।

झाड़ीगुटटा के हेमला परिवार खेती करने के नाम से खेत के समीप स्थित अपने घर में गए हुए थे । बीती रात में हुई बारिश में परिवार के लोग बाढ़ में फंस गये जिसमें 04 बच्चें, 05 महिलाएं एवं 03 पुरूष शामिल थे । सभी को बचाव दल की मद्द से सुरक्षित झाड़ीगुट्टा उनके निवास स्थान तक लाया गया ।

एसडीआरएफ की टीम ने एक बार फिर दिखाई मानवता-

मिरतुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मदपाल निवासी मोती कुहराम की पत्नि की डिलीवरी जगदलपुर महरानी अस्पताल में हुई । डिलीवरी में महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया । जगदलपुर से बच्चे के पिता मोती कुहराम एवं बच्चे की दादी को बच्चे के क्रियाकर्म हेतु अपने गृहग्राम जाना था । मिरतुर मरी नदी में पानी अत्यधिक होने से थाना मिरतुर के जवानों एवं नगर सेना की टीम द्वारा बोट के माध्यम से बच्चे के क्रियाकर्म हेतु नवजात मृत शिशु, पिता एवं दादी को नदी पार कराया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *