डी ए व गृह भाड़ा भत्ता को लेकर सभी विभागों के अधिकारी /कर्मचारी हड़ताल पर दफ्तर में कामकाज ठप्प

भोपालपटनम(जरखांन):- छत्तीसगढ़ राज्य के अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बेनर तले पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में अधिकारी कर्मचारी डी ए एवं गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर काम बन्द कलम बन्द आंदोलन किया जा रहा है, इस आंदोलन हेतु भोपालपटनम के हृदय स्थल क्लब प्रांगण में टेंट लगा कर सुबह से ही सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी एकत्रित हुए जिससे सभी विभागों के दफ्तरों में कामकाज पूरी तरह ठप्प रहा ।

ज्ञात हो कि पूर्व में हीं अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के द्वारा शासन को ज्ञापन देकर केन्द्र के समान महँगाई भत्ता व गृह भाड़ा भत्ता देने की माँग को लेकर चरण बंद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया आज तक शासन की ओर से कोई ठोस निर्णय नही आने के कारण दिनांक 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक काम बन्द कलम बन्द आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है जिसके अन्तगर्त भोपालपटनम के सभी कर्मचारियों अधिकारी पण्डाल में बैठकर श्रावण की सोमवार होने के कारण सूबे के मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने भगवान शिवजी का पूजा पाठ किया और साथ ही रामायण पाठ के साथ आंदोलन का आगाज किया आंदोलन में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *