माओवादियों के शहीद सप्ताह से दो दिन पहले पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीआरजी के जवानों ने मुठभेड़ में पांच लाख के इनामी माओवादी को किया ढेर
दन्तेवाड़ा :- जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत गश्त सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवानों ने माओवादियों के शहीद सप्ताह से दो दिन पूर्व बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी माओवादी को मुठभेड़ में मार गिराया है ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार माओवादी विरोधी अभियान पर निकले डीआरजी के जवानों और माओवादियों के बीच बीती रात कटेकल्याण थाना क्षेत्र के जबरामेटा के जंगलों में मुठभेड़ हो गई । मुठभेड़ थमने के बाद घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान एक पुरुष माओवादी का शव बरामद किया गया । मारे गए माओवादी की शिनाख्त बुधराम मरकाम के रूप में की गई, जो कटेकल्याण एरिया कमेटी का मेम्बर था । बुधराम मरकाम पर शासन द्वारा पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था , इसके अलावा बुधराम मरकाम पर पहले से 15 मामले दर्ज थे। जवानों का गश्त अभियान जारी है, मामले की पुष्टि एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने की है ।
